Government Scheme: किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। देश में केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया रहा है। उन्हीं में एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है।

Government Scheme: किस उम्र के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। देश में केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया रहा है। उन्हीं में एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है। इस योजना माध्यम से व्यक्ति पांच लाख रुपए तक का फ्री ईलाज करवा सकता है। इसके लिए पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाना होता है।

इस कार्ड के बनने के बाद मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस उम्र के लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आपको बता दें कि सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम उम्र तय नहीं की गई है।

अगर कोई भी परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र है, तो फिर नवजात शिशु से लेकर किसी भी उम्र के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है। वहीं, 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।

PC: health.medicaldialogues
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें