इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के हित में बड़ा कदम उठाया है। सीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की अहम बैठक में एक अहम योजना को मंजूरी दी गई है।
यूपी सरकार ने अब लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूदी दी है, जो महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
खबरों के अनुसार, योगी सरकार की लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को यूपी राज्य परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा करने की सुविधा देने का प्रावधान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास स्थानीय पते का आधार कार्ड या वोटर आईडी दस्तावेज के रूप में दिखाना जरूरी होगा। महिलाओं को बसों में सफर करते वक्त आधार या वोटर आई कार्ड साथ में लेकर चलना होगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें