जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इंतजारशास्त्र: चैप्टर-10 में भजनलाल सरकार पर सरकारी अस्पतालों को लेकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा क्या निजी अस्पतालों की जेब भरने के लिए राजस्थान के सरकारी अस्पतालों को बर्बाद किया जा रहा है?
50 करोड़ की लागत से बना एसएमएस का 'हृदय रोग संस्थान' पूरी तरह बनकर तैयार है, पर अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ है? गहलोत ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि क्या भाजपा सरकार के पास इस तैयार संस्थान का फीता काटने का भी समय नहीं है? कैसे भाजपा सरकार की राजनीतिक बदले की भावना जनता की जान पर भारी पड़ रही है।
गहलोत ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार। आपको बता दें कि अशोक गहलोत इंतजारशास्त्र के माध्यम से प्रदेश की भजनलाल सरकार को कई मुद्दों पर घेर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें