इंटरनेट डेस्क। सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों की इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार 7 सितंबर तक आवदेन कर सकते हैं। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ
पदों की संख्या: आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करें
आयु सीमा: पीजीटी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है, जबकि टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 7 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें