Government Jobs: इस भर्ती में चयन होने पर 1,42,400 रुपए तक मिलेगा वेतन, इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवारों के पास 17 दिसंबर कुल 587 पदों की इस भर्ती के लिए आवदेन करने का मौका होगा।

Government Jobs:  इस भर्ती में चयन होने पर 1,42,400 रुपए तक मिलेगा वेतन, इस दिन से कर सकेंगे अप्लाई

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवारों के पास 17 दिसंबर कुल 587 पदों की इस भर्ती के लिए आवदेन करने का मौका होगा। इस भर्ती में चयन होने पर प्रतिमाह 44,900 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक वेतन मिलेगा। बीएससी (ऑनर्स), बीएससी नर्सिंग में नियमित पाठ्यक्रम और पोस्ट बीएससी नर्सिंग डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं इस भर्ती के लिए तय की गई है।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  नर्सिंग अधिकारी
पद:  कुल 587

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन करने की अन्तिम तारीख:  17 दिसंबर, 2025

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें