Government Jobs: टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों की भर्ती के लिए 3 जून तक ही किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया जारी है।

Government Jobs: टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों की भर्ती के लिए 3 जून तक ही किया जा सकता है आवेदन

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के पास इस भर्ती के लिए 3 जून तक आवेदन करने का मौका होगा। चयन होने पर शुरुआती स्तर पर अभ्यर्थियों को लगभग 45,000 रुपये से 55,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।

ये है भर्ती का विवरण

पदों की संख्या:  3540

पदों का नाम:  टीचिंग एसोसिएट

आवेदन करने की आखिरी तारीख:  3 जून 2026

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट  rssb.rajasthan.gov.in  से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें