इंटरनेट डेस्क। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जोधपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 190 पदों की इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी/एमएस की डिग्री या अन्य निर्धारित पात्रताएं प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
पदों की संख्या: 190
आयु सीमा: एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 12 सितंबर, 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें