Good news: जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आएगी कमी! केन्द्र सरकार से मिले हैं ये संकेत

इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप के एक बार फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है। इस बात के संकेत केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने भी दे दिए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका की ओर से एक बार फिर से कू्रड ऑयल प्रोडक्शन में इजाफा किया जाएगा। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें कंट्रोल में आएंगी। ऐसा होने से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे। 

खबरों के अनुसार, हरदीप सिंह पूरी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुआई वाले नए प्रशासन की तेल एवं गैस उत्पादन अधिकतम करने की योजनाओं को देखते हुए देश में अधिक अमेरिकी तेल आने की संभावना है। मोदी सरकार के मंत्री ने  इस दौरान बोल दिया कि सरकार नए अमेरिकी प्रशासन की घोषणाओं पर बहुत सावधानी से नजर रख रही है। अगर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आती है ये देशवासियोंं के लिए राहत की बात होगी।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From newsnationtv