अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब बेसिक सैलरी के 12% अंशदान की सीमा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। यह कदम करोड़ों कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इससे रिटायरमेंट पर मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी होगी।
सरकार चाहती है कि कर्मचारी अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सुरक्षित निवेश में लगाएं, ताकि रिटायरमेंट के बाद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहें।