गोल्डन वीज़ा: अब इन देशों में इतने रुपये में मिलेगा गोल्डन वीज़ा, जानें फीस और अन्य विवरण

साइप्रस गोल्डन वीज़ा कार्यक्रम के तहत न्यूनतम €300,000 (लगभग ₹2.82 करोड़) के निवेश पर वीज़ा प्रदान करता है।

गोल्डन वीज़ा: अब इन देशों में इतने रुपये में मिलेगा गोल्डन वीज़ा, जानें फीस और अन्य विवरण

गोल्डन वीज़ा: अमीर लोगों के लिए खास सुविधा

दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अमीर व्यक्तियों को ‘गोल्डन वीज़ा’ जारी करते हैं। यदि आप किसी देश में जन्म नहीं लिए हैं, तब भी आप वहां के नागरिक बन सकते हैं, बशर्ते आपके पास पर्याप्त धन हो। इस व्यवस्था से दोनों पक्षों को फायदा होता है। एक तरफ देश को विकास परियोजनाओं के लिए फंड मिलता है, वहीं दूसरी तरफ वीज़ा धारक को उस देश के नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं और विशेषाधिकारों का लाभ मिलता है। खास बात यह है कि गोल्डन वीज़ा धारक को इन लाभों के लिए उस देश में रहना भी जरूरी नहीं होता। यह वीज़ा आमतौर पर निवेशकों को दिया जाता है, यानी यदि आप किसी देश में एक निश्चित न्यूनतम राशि का निवेश करते हैं, तो आपको गोल्डन वीज़ा मिल सकता है। अब सवाल उठता है कि इसे प्राप्त करने में कितना खर्च आता है। आइए जानते हैं कुछ सबसे महंगे गोल्डन वीज़ा कार्यक्रमों के बारे में।

माल्टा

माल्टा का गोल्डन वीज़ा पाने के लिए 6.2 मिलियन डॉलर (करीब ₹54 करोड़) का निवेश करना पड़ता है। यह रकम इतनी अधिक है कि इसमें 121 BMW कारें खरीदी जा सकती हैं। भारत में BMW कार की कीमत ₹44.40 लाख से शुरू होती है। यह वीज़ा धारक को 190 गंतव्यों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा ऑन-अराइवल यात्रा की सुविधा देता है। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के देशों तक पहुंच, विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय स्कूलों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश, और पूर्ण नागरिकता का अधिकार भी प्रदान करता है।

इटली

इटली का गोल्डन वीज़ा €250,000 से €2 मिलियन (लगभग ₹2.34 करोड़) के निवेश पर उपलब्ध है। यह वीज़ा धारक को यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा देता है और साथ ही इटली में रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अधिकार प्रदान करता है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

UAE का गोल्डन वीज़ा न्यूनतम 2 मिलियन AED (लगभग ₹4.75 करोड़) के निवेश पर जारी किया जाता है। इस वीज़ा धारक को UAE के 7 अमीरात में रहने का अधिकार मिलता है। साथ ही, वे अपने जीवनसाथी या किसी भी उम्र के अविवाहित बच्चों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस वीज़ा कार्यक्रम में जोड़ सकते हैं।

ग्रीस

ग्रीस एक यूरोपीय देश है, जो न्यूनतम €250,000 (लगभग ₹2.34 करोड़) के विशेष रियल एस्टेट निवेश पर अमीर व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करता है। यह वीज़ा धारक को शेंगेन क्षेत्र में वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा देता है। इसके अलावा, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्रीस में रहना भी आवश्यक नहीं है। गोल्डन वीज़ा धारक को सात वर्षों तक वहां निवास करने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन करने का भी अवसर मिलता है।

साइप्रस

साइप्रस गोल्डन वीज़ा कार्यक्रम के तहत न्यूनतम €300,000 (लगभग ₹2.82 करोड़) के निवेश पर वीज़ा प्रदान करता है। यह वीज़ा धारक को साइप्रस में रहने और पढ़ाई करने का अधिकार देता है, लेकिन निवास करना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, वीज़ा धारक को हर दो साल में कम से कम एक बार साइप्रस की यात्रा करनी होती है।