Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6,623 रुपए महंगी हुई चांदी, 2,419 रुपए बढ़ गए सोने के दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है।

Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 6,623 रुपए महंगी हुई चांदी, 2,419 रुपए बढ़ गए सोने के दाम

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। खबरों के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत में 6,623 रुपए का उछाल आया है। इससे चांदी कीमत बढ़कर 2.44 लाख रुपए पहुंच गई।

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 2,419 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे ये दस ग्राम सोना करीब 1.60 लाख रुपए हो गया है। आपको बात दें कि इस माह सोना 16,639 और चांदी 26,094 रुपए महंगी हो हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। इसी कारण लोगों को आज ही सोना खरीद देना चाहिए।

इस साल सोना अब तक 27 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.44 लाख रुपए पर जा चुकी है।

PC:  zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें