Gold-Silver Prices: पांच हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

Gold-Silver Prices: पांच हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, राजस्थान (जयपुर सहित प्रमुख शहरों) में आज  22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1,39,390 है।

कल इसकी कीमत 1,42,790 रुपए थी। इस दिन में इसकी कीमत में 3,400 की कमी आई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 3,570 की गिरावट दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम के लिए ₹1,46,360 खर्च करने होंगे। कल इसकी कीमत ₹1,49,930 थी।

वहीं चांदी की कीमत में आज पांच हजार रुपए की गिरावट आई है। आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,60,000 है। कल इसकी कीमत2,65,000 थी। चांदी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर आगे भी जारी रह सकता है। अभी लोगों के पास इन्हें खरीदने का अच्छा मौका है। हालांकि कीमतें आम आदमी पहुंच से दूर जा चुकी हैं।

PC: hindi.cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें