इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है। ये दोनों ही कीमती धातुएं आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। इस सप्ताह चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है। वहीं सोना भी महंगा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह एक किलो चांदी के दाम में 15,269 रुपए का इजाफा हुआ है।
इसकी कीमत बढ़कर अब 2.56 लाख रुपए हो चुकी है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 30 अप्रैल को एक किलो चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपए पर थी। वहीं इस सप्ताह सोने की कीमत में केवल 815 का इजाफा हुआ है।
30 अप्रैल को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.50 लाख रुपए थी, जो बढ़कर 1.51 रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में भारी उठाल आया है। इस साल सोना अब तक 17,883 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 25,180 रुपए का इजाफा हुआ है।
PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें