Gold-Silver Prices: सोने-चांदी कीमतों में आई भारी गिरावट, 6000 रुपए सस्ती हुई चांदी

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमत धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है।

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी कीमतों में आई भारी गिरावट, 6000 रुपए सस्ती हुई चांदी

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज दोनों ही कीमत धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज चांदी की कीमत में  6000 हजार और सोने की कीमत में 1100 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। 

एमसीएक्स पर जहां जून डिलीवरी वाले सोने बाजार खुलते ही प्रति 10 ग्राम 1100 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में प्रति किलो 6000 रुपए से अधिक की गिरावट आई। आज सुबह 9:30 बजे सोना  1,51,900 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की  2,38,486 रुपए पर थी।

दोनों कीमत धाुतओं की कीमतों में ये गिरावट अमेरिका-ईरान वार्ता के फेल होने के कारण आई है। इससे बाजार में अनिश्चितता पैदा हो गई है। हालांकि लाेगों के लिए ये अच्छी खबर है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। बहुत से लोग तो शादी के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारियां भी कर रहे हैं। आपको अभी इन्हें खरीद लेना चाहिए। आगामी समय में इसके भाव बढ़ सकते हैं। 

PC: navbharattimes.jpg