Gold-Silver Prices: सोना 10 हजार तो चांदी 18 हजार रुपए हुई महंगी, इतनी पहुंच गई हैं दोनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को बढ़ाए जाने के बाद आज दोनों कीमत धातुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है।

Gold-Silver Prices: सोना 10 हजार तो चांदी 18 हजार रुपए हुई महंगी, इतनी पहुंच गई हैं दोनों की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को बढ़ाए जाने के बाद आज दोनों कीमत धातुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है। सरकार ने ड्यूटी  6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसके बाद आज वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर पर सोना 10 हजार और चांदी 18 हजार रुपए महंगी हो गई है। खबरों के अनुसार, 

10 ग्राम सोने का भाव अब 1.63 लाख रुपए को हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर तीन लाख रुपए के करीब पहुंच चुकी है। आज एक किलो चांदी का भाव 2.97 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे एक बार फिर से सोने-चांदी कीमतों में आसमान छू लिया है।

केन्द्र सरकार की ओर से  सोने पर दस प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और पांच प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस लगाया गया है। इस प्रकार से अब  कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। आपको बता दें कि  वित्त मंत्री सीतारमण ने  2024 के बजट में इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% किया था। सोना-चांदी  अब आमजन की पहुंच से दूर हो गए हैं।

PC: financialexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें