Gold-Silver Prices: सोना 2,500 रुपए हुआ सस्ता, 1,700 रुपए गिरे चांदी के दाम

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के दौरान सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज से नया नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है।

अप्रैल माह के पहले दिन सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है। खबरों के अनुसार, आज घरेलू कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स खुलते ही सोने के भाव में 2,500 रुपए की तेजी आई है। दूसरी ओर  चांदी के भाव में 1,700 रुपए की गिरावट देखी गई। जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में फिर से जान आ गई है। इसी कारण सेंसेक्‍स आज खुलते ही 2% से ज्‍यादा चढ़ गया।

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में एक साथ उतार या एक साथ चढ़ाव  का दौर देखने को मिल रहा है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में बढ़त आई है। सोने का भाव 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 4,676 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।  सिल्वर में 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसकी कीमत 74. 155 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी है। 

PC: goodreturns