इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं की कीमत में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के मुमाबिक, चांदी की कीमत में आज करीब 1000 रुपए का उछाल देखने को मिला है। सोने के भाव में भी लगभग 500 का आज इजाफा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते सराफा बाजार में ऐसा हो रहा है।
खबरों के अनुसार, आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,62,550 रुपए प्रति किलो है। वहीं एक किलो 18 कैरेट चांदी की कीमत करीब 2,61,000 रुपए है। दूसरी ओर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट सोना लगभग 1,52,755 रुपए, 22 कैरेट सोना करीब 1,46,410 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
PC: goldmarket.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें