Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सोना-चांदी आमजन की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी।

Gold and Silver Prices:  इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। सोना-चांदी आमजन की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी। इसके बावजूद इस सप्ताह एक किलो चांदी के दाम 12,900 बढ़े हैं।  अब चांदी की कीमत बढ़कर 2.69 लाख रुपए हो चुकी है। इससे पहले 9 मई को चांदी की कीमत 2.56 लाख रुपए पर थी।

वहीं, सोने के दाम में 7,132 का इजाफा हुआ है। 9 मई को दस ग्राम सोने की कीमत 1.51 लाख रुपए थी,जो बढ़कर 1.58 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल सोना 25,015 रुपए और चांदी 38,080 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए  प्रति इस ग्राम थी। 

ये बढ़कर 1.58 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बात दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें