Gold and Silver Prices: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगा हुआ सोना, 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकती है कीमत

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक बार फिर से सोने की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,983 रुपए का इजाफा हुआ है।

Gold and Silver Prices:  रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगा हुआ सोना, 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकती है कीमत

इंटरनेट डेस्क। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक बार फिर से सोने की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,983 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.63 लाख रुपए हो गई है। हालांकि आज एक किलो चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है।

आज एक किलो चांदी 297 रुपए सस्त हुई है। इससे चांदी की कीमत घटकर 2.46 लाख रुपए आ गई। आपको बता दें कि इस माह 24 दिन में सोना 20 हजार और चांदी 28 हजार रुपए महंगी हुई है। इस साल के आखिर तक सोना 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। इस साल अब तक 30 हजार रुपए महंगा हो चुका है।

31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.63 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। लोगों के पास अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें