Gold and Silver Prices: 8,257 रुपए महंगा हुआ सोना, 12,788 रुपए बढ़ी इस सप्ताह चांदी की कीमत

इंटरनेट डेस्क। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में मोटा इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8,257 रुपए महंगा हुआ है।

Gold and Silver Prices:  8,257 रुपए महंगा हुआ सोना, 12,788 रुपए बढ़ी इस सप्ताह चांदी की कीमत

इंटरनेट डेस्क। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में मोटा इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8,257 रुपए महंगा हुआ है। इससे इस सोने की कीमत बढ़कर 1.61 लाख रुपए हो चुकी है। गत सप्ताह यानी 14 अगस्त को इस सोने की कीमत 1.52 लाख रुपए थी। वहीं, चांदी की कीमत में इस सप्ताह 12,788 रुपए का इजाफा हुआ है। चांदी कीमत 2.34 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.47 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं इस साल अब तक सोना 28 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 1.61 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.47 लाख रुपए हो चुकी है।

आपको बात दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। लोगों के साथ अभी दोनों धातुओं को खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में इनकी कीमतों में मोटा इजाफा हो सकता है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें