Goa nightclub fire: रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड, अब नहीं जा सकेंगे आगे

Goa nightclub fire: रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड, अब नहीं जा सकेंगे आगे

Goa nightclub fire:  रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड, अब नहीं जा सकेंगे आगे

इंटरनेट डेस्क। गोवा क्लब अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई और उनकी मौत के बाद गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक देश छोड़कर विदेश भाग गए। इस बीच गोवा पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया हैं और क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, रविवार को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई। 

फरार हो गए देश छोड़कर
जानकारी के लिए बता दें कि इसके बाद इसका क्लब के मालिक देश छोड़कर फरार हो गए। बुधवार को जांच में पता चला कि आग लगते ही लूथरा भाई थाईलैंड भाग गए थे। अब विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 के सेक्शन 10 ए के अंतर्गत पासपोर्ट को केंद्र सरकार या कोई भी डेजिग्नेटेड ऑफिसर सस्पेंड कर सकता है। वहीं, नियमों के अनुसार, जिसका भी पासपोर्ट निलंबित किया गया है वह इस स्थिति में देश छोड़कर नहीं भाग सकता है।

फुकेट में हैं दोनों
उल्लेखनीय है कि पासपोर्ट अक्सर क्रिमिनल मामलों में सस्पेंड कर दिए जाते हैं और इसे फिर से एक्टिवेट करने के लिए कानूनी प्रोसेस या शर्तों को पूरा करना होता है। सूत्रों की मानें को अगला कदम पासपोर्ट रद करना होगा। लूथरा बर्दर्स इस समय थाईलैंड के फुकेट में हैं। उनके खिलाफ जांच लगातार जारी है। दोनों भाइयों को कई लुक-आउट नोटिस और इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस का सामना करना पड़ रहा है।

pc-tv9