जल जीवन मिशन को लेकर Gehlot ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में केवल लूट और झूठ की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार ने 2024-25 के बजट में 25 लाख जल कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत देने की घोषणा की परन्तु केवल 9 लाख 44 हजार कनेक्शन ही दे सकी, जो कांग्रेस सरकार द्वारा 2022-23 में लगाए गए 13 लाख 88 हजार व 2023-24 में लगाए गए 12 लाख 17 हजार से भी कम था।

बजट वर्ष 2025-26 में 20 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई परन्तु आज इस बजट वर्ष के 6 महीने बीत जाने के बाद भी केवल 97 हजार कनेक्शन जारी किए जा सके हैं। इस औसत से इस बजट वर्ष में केवल 2 लाख कनेक्शन जारी होंगे। यह भाजपा की झूठ उजागर करता है।

क्या भ्रष्टाचार की नीयत के कारण ही जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि अब यह सामने आया है कि इस योजना को लागू कर रहे पीएचईडी विभाग के 6 एडिशनल चीफ इंजिनियर, 3 सुप्रिटेंडेंट इंजिनियर, 17 एक्सिएन को केवल इसलिए लम्बे समय से एपीओ किया हुआ है और अपने चहेते अधिकारियों को डबल चार्ज दिया हुआ है। इसकी वजह क्या है? क्या भ्रष्टाचार की इस नीयत के कारण ही भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन फेल हो रहा है?

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि 11 अक्टूबर को जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजस्थान आ रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि डबल इंजन सरकार में राजस्थान में जल जीवन मिशन की दुर्गति क्यों हो रही है?

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें