पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई की मौत को लेकर Gehlot ने भजनलाल सरकार को घेरा, कहा- सरकार माफियाओं के सामने...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई की मौत पर दुख प्रकट किया है।

पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई की मौत को लेकर Gehlot ने भजनलाल सरकार को घेरा, कहा- सरकार माफियाओं के सामने...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई की मौत पर दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

तीन बार राजस्थान के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर के लूणी में बजरी माफिया के हमले में घायल हुए पुलिस कांस्टेबल सुनील विश्नोई का निधन बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्नोई की यह हत्या राजस्थान में विफल हो रही कानून-व्यवस्था का उदाहरण है। ऐसा लगता है कि पुलिस-प्रशासन और सरकार माफियाओं के सामने कमजोर पड़ रही है जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें