French Open 2025: खिताब जीतने पर अल्कारेज को मिले हैं आईपीएल चैम्पियन आरसीबी से इतने करोड़ रुपए अधिक 

खेल डेस्क। स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद इटली के जैनिक सिनर को शिकस्त दी। 5 सेटों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही खिलाडिय़ों ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अन्तिम सफलता अल्कारेज ने हासिल की। स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को फ्रेंच ओपन 2025 को खिताब जीतने पर मोटी राशि मिली है।

इतनी राशि तो आईपीएल चैंपियन आरसीबी को भी नहीं मिली थी। कार्लोस अल्कारेज को फे्रंच ओपन चैम्पियन बनने पर 2 लाख 55 हजार यूरो यानी 25 करोड़ रुपए मिले हैं। ये आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली राशि से पांच करोड़ रुपए अधिक है। आरसीबी को पहली बार विजेता बनने पर 20 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली थी।

आपको बता दें कि इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब पर कब्जा किया है। पिछले साल उन्होंने खिताबी मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरिव जूनियर को शिकस्त दी थी। ये उनका 5वां ग्रैंडस्लैम है। 

PC: jansatta 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें