इंटरनेट डेस्क। सोमवार देर रात 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए टॉरनेडो ने फ्रांस के एक गांव में कहर ढाया है। इसके कारण 41 लोग घायल हुए और सैकड़ों घरों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है।
इसके कारण सर्वाधिक नुकसान करीब 1,000 आबादी वाले पोमास गांव में हुआ। अधिकारियों ने जारकारी दी कि यहां करीब 300 घरों को नुकसान पहुंचा और कुछ घरों की छतें पूरी तरह उड़ गईं। परिवहन मंत्री फिलिपे तबारो ने जानकारी कि टॉरनेडो के कारण ट्रेनें लेट हुईं, सड़कें बंद करनी पड़ीं और हवाई अड्डों पर भी उड़ानें रद्द करनी पड़ी है।
खबरों के अनुसार, फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के कई इलाकों में तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। पेरिस के एयरपोर्ट पर भी उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। बताया कि गया है कि टॉरनेडो के प्रभाव को देखते हुए मौके पर 120 से ज्यादा बचावकर्मियों को तैनात किया गया। घायलों में से 15 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें