पूर्व केंद्रीय मंत्री Shivraj Patil का निधन, मुंबई अटैक के बाद दे दिया था गृह मंत्री पद से इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का आज 91 साल की आयु में निधन हो गया है। मनमोहन सिंह सरकार में देश के गृह मंत्री रह चुके शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

खबरों के अनसुार, कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल ने आज सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर ‘देवघर में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल का देश की राजनीति में बड़ा नाम है। उन्होने अपने लंबे राजनीतिक कॅरियर में कई अहम पद संभाले। कांग्रेस नेता पाटिल लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने 7 बार लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

वह मुंबई अटैक  और जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट के समय देश के होम मिनिस्टर थे। खबरों के अनुसार, मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। साल 2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं।

PC: bbc 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें