विजयादशमी के दिन पूर्व सीएम Vasundhara Raje ने कही बड़ी बात, गहलोत ने भी...

इंटरनेट डेस्क। देशभर में आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजेने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज ट्वीट किया कि समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें नैतिकता, भलाई और सदाचार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मेरी शुभकामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि व प्रसन्नता का संचार करे।

वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयादशमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय सियाराम।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस पर्व पर हम सभी अपने अंदर के अहंकार, द्वेष और बुराइयों को नष्ट कर मानवता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।

PC: deccanherald 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें