इंटरनेट डेस्क। अमिताभ बच्चन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में बादशाहत साबित की है। इसी के दम पर वह अब बॉलीवुड के महानायक कहलाते हैं। हालांकि उन्हें आसानी से ये मुकाम नहीं मिला है। इसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।
इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने खुद ही एक बार किया था। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार अभिनेता अपने कॅरियर के शुरुआती दिनों में हमेशा ब्रांड विज्ञापन के विचार से सहमत नहीं था। इसी कारण तो उन्होंने उस समय एक विज्ञापन के लिए एक दस हजार रुपए तक ठुकरा दिए थे।
खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन जब 1960 के दशक में रेडियो स्पॉट्स के लिए केवल 50 रुपये कमा रहे थे, तब भी उन्होंने एक विज्ञापन के लिए दस हजार रुपए लेने से मना कर दिया था। उस समय बिग बी को लगा कि विज्ञापनों में मॉडलिंग करना उनके लिए सही नहीं होगा। इसी कारण वह 10 हजार रुपए तक छोड़ देने के लिए तैयार हो गए थे। अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
PC: gqindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें