कितने साल तक आईपीएल खेलना चाहते हैं Dhoni? बता दी है अपनी इच्छा

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 19 की शुरुआत से पहले भी सभी के मन में यही सवाल है कि क्या ये धोनी का आखिरी सीजन होगा।

इस बात का जवाब एमएम धोनी के अलावा अभी किसी के पास भी नहीं है। आईपीएल 19 से पहले धोनी का एक नया बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलने की कोशिश करेंगे। खबरों के अनुसार, 44 साल के एमएस धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक आईपीएल खेलने की कोशिश करेंगे। धोनी ने भले ही मजाक-मजाक में ये बात कही हो, लेकिन उनकी ये बात सुनकर प्रशंसक जरूर ही खुश हो गए।

खबरों के अनुसार, चेन्नई के इवेंट में अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों पर ध्यान न दें और आने वाले सालों में खेलते रहें। इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसा करना मुश्किल होगा। अभिनेता ने धोनी से कहा कि आप 60 साल की उम्र में भी खेल सकते हैं। रिटायर मत होइए। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान हंसे और जवाब देते हुए कहा यह थोड़ा मुश्किल है। हर दिन अब मेरा फिटनेस कम होते जा रहा है, लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा।

धोनी की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी है सीएसके
आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। उनकी गिनती टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। वह चेन्नई की ओर से 278 मैचों 5439 रन रन अपने नाम कर चुके हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें