PM Modi के बाद भजनलाल शर्मा ने खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया से की मुलाकात, हुई ये चर्चा

 जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राजस्थान के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के नए अवसरों के सृजन और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने व स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं व प्रोत्साहन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही, 'MY Bharat' के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहन देने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया।

भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी 'डबल इंजन' की सरकार राजस्थान के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने और उनके उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के लिए पूर्णतः संकल्पित और निरंतर प्रयासरत है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें