जयपुर। राजस्थान में आज से जनगणना का प्रथम चरण चरण शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना स्वयं-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रही जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ प्रक्रिया के अंतर्गत, मैंने अपना स्वयं-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरा। यह प्रक्रिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियाँ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपकी सही और पूर्ण जानकारी ही देश और प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देगी।

सीएम भजनलाल ने कहा कि शीघ्र ही जनगणना दल आपके निवास पर पहुँचेंगे। आप सभी से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय भागीदारी निभाएँ, पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएँ। आप स्वयं भी निम्नलिखित लिंक के माध्यम से प्रपत्र भर सकते हैं: http://se.census.gov.in आइए, जिम्मेदार नागरिक बनकर जनगणना को सफल बनाएँ और देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
नागारिकों को दिया गया है ये विकल्प
आपको बता दें कि इस बार की जनगणना में पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है। सभी नागरिक के पास 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भरने का मौका है। खुद डिटेल भरने पर जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपको लंबी कागजी कार्यवाही का आपका सामना नहीं करना पड़ेगा। बस केवल एसई आईडी दिखानी होगी
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें