केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कोविड-19 के दौरान रोके गए 18 महीने के Dearness Allowance (DA) के एरियर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया है कि सरकार इस एरियर को जारी करने पर विचार नहीं कर रही है।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि महामारी के दौरान राजकोषीय घाटा बढ़ा और कल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन आवश्यक था। इसी कारण, DA Arrear को जारी करना संभव नहीं था।
हालांकि, दिवाली से पहले DA Hike में 3% की बढ़ोतरी की गई। इससे DA 50% से बढ़कर 53% हो गया। अब इसे Basic Salary में मर्ज करने की संभावना पर चर्चा हो रही है।