Film Shaitan: फिल्म शैतान ने 15वें दिन कमा डाले इतने रुपए, अब तक हो चुकी करोड़ों में कमाई

Film Shaitan: फिल्म शैतान ने 15वें दिन कमा डाले इतने रुपए, अब तक हो चुकी करोड़ों में कमाई

Film Shaitan: फिल्म शैतान ने 15वें दिन कमा डाले इतने रुपए, अब तक हो चुकी करोड़ों में कमाई

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर थ्रिलर ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवंडर मचाया है और पैसा भी खूब कमाया है। इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है। हालांकि फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव भी बना रहा लेकिन इसने अपने बजट से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

ऐसे मे आज  हम जानेंगे की शैतान ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है? विकास बहल की डायरेक्शनल ‘शैतान’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि इस हॉरर थ्रिलर ने रिलीज के दो हफ्तों में जमकर नोट छापे हैं और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है।

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने 14.75 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 79.75 करोड़ कमाए थे। अब ‘शैतान’ ने रिलीज के 15वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘शैतान’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 116.65 करोड़ रुपये हो गई है।

pc- youtube

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें