Film Jailer: 72 साल के रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आएगी तमन्ना भाटिया

फिल्म में तमन्ना भाटिया सुपरस्टार रजनीकांत के साथ कावाला गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

Film Jailer: 72 साल के रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आएगी तमन्ना भाटिया

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रजनीकांत के साथ काम करने का हर किसी का सपपा रहता है। ऐसे में अगर किसी को भी मौका मिल जाए तो वो ऐसे मौके को हाथ से जाने नहीं देता है। ऐसा ही किया है तमन्ना भाटिया ने। जो फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगी।

वैसे अभी इन दोनों तमन्ना और रजनीकांत के बीच के ऐज गैप पर सवाल उठाए जा रहे थे। दरअसल, फिल्म में 33 साल की तमन्ना 72 साल के रजनीकांत के साथ नजर आएगी। दोनों के बीच लगभग 39 साल का ऐज गैप है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस गैप पर तमन्ना का कहना है कि वो 60 साल की उम्र में भी डांस नंबर करने को तैयार रहेंगी। 

फिल्म में तमन्ना भाटिया सुपरस्टार रजनीकांत के साथ कावाला गाने पर डांस करती दिख रही हैं। फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत एक जेलर के रोल में हैं। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, रमैया कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे वहीं बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी फिल्म में नजर आएंगे। 

pc- ndtv.in