Film Ganpat: बॉक्स आफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' नहीं दिखा पाई कमाल, 6 दिन में कमाए मात्र....

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो चुके है।

Film Ganpat:  बॉक्स आफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' नहीं दिखा पाई कमाल, 6 दिन में कमाए मात्र....

इंटरनेट डेस्क। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो चुके है। लेकिन फिल्म से टाइगर श्रॉफ को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। यानी की कमाई के मामले में फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। 

बता दें की भारी भरकम बजट में बनी गणपत में स्टार कास्ट भी मजबूत है। मेकर्स ने फिल्म में एक्शन का भी डबल डोज दिया है लेकिन फिल्म लोगों को पसंद नहीं आ रही है। बता दें की गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन भी मारधाड़ करती हुई नजर आ रही है। 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गणपत ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 2.50 करोड़ के साथ की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ जुटाए। तीसरे दिन 2.25 करोड़, चौथे दिन 1.30 करोड़ कमाए। वहीं गणपत के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ कमाए है। छटे दिन 1.10 करोड़ कमाए है। ऐसे में रिलीज के 6 दिनों में गणपत ने लगभग 10.90 करोड़ का नेट डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। 

pc- hindustan