Film Animal: रिलीज के पहले ही दिन एनिमल ने कमाई के मामले में मारी सेंचुरी, कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में झंड़े गाड दिए है

Film Animal: रिलीज के पहले ही दिन एनिमल ने कमाई के मामले में मारी सेंचुरी, कमा डाले इतने करोड़

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल ने रिलीज होते ही कमाई के मामले में झंड़े गाड दिए है। बता दें की इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में हुआ है और इसको लेकर काफी समय से डंका बज रहा है। फिल्म एनिमल रिलीज के साथ ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है।

पहले दिन ही कमाए 100 करोड़ के उपर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाहरुख खान की जवान ने 75 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। लेकिन शुरुआती आंकड़ों में रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर एनिमल कुछ करोड़ से मात खा गई। लेकिन मूवी ने भारत में पहले ही दिन जमकर कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेकर्स के द्वारा एनिमल का कन्फर्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ का कारोबार किया है। एनिमल हिंदी सिनेमा में नॉन-हॉलीडे पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

pc- aaj tak