Film Animal: रिलीज से पहले विदेश में 'बुर्ज खलीफा' पर दिखी 'एनिमल' की झलक, रणबीर और बॉबी फैंस के बीच आए नजर

बॉलीवुड के दो हीरो रणबीर कपूर और बॉबी देओल आज कल चर्चाओं में है।  इसका कारण उनकी नई फिल्म एनिमल है। बता दें की दोनों की ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं

Film Animal: रिलीज से पहले विदेश में 'बुर्ज खलीफा' पर दिखी 'एनिमल' की झलक, रणबीर और बॉबी फैंस के बीच आए नजर

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दो हीरो रणबीर कपूर और बॉबी देओल आज कल चर्चाओं में है।  इसका कारण उनकी नई फिल्म एनिमल है। बता दें की दोनों की ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। बता दें की 17 नवंबर को दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म का एक कट दिखाया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बुर्ज खलीफा पर 60 सेकंड का एक वीडियो दिखाया गया। जिसे देशी और विदेशी फैंस देखकर झूम उठे और फैंस की एक बड़ी भीड़ चिल्लाने लगी। बता दें की इस दौरान रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार बुर्ज खलीफा पर अपनी आगामी फिल्म का टीज़र देखने के लिए आए। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में ट्रेलर को इमारत पर पेश किया जा रहा है, साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का थीम सॉन्ग भी दिखाया गया है।

pc- jagran