Film Adipurush: रिलीज से पहले ही फिल्म 'आदिपुरुष' ने कमाए 400 करोड़ से ज्यादा! इस तारीख को आएगी सिनेमाघरों में

वैसे खबरों की माने तो प्रभास की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये का प्री कलेक्शन कर लिया है।

Film Adipurush: रिलीज से पहले ही फिल्म 'आदिपुरुष' ने कमाए 400 करोड़ से ज्यादा! इस तारीख को आएगी सिनेमाघरों में

इंटरेनट डेस्क। साउथ सुपर स्टार प्रभास की फिल्म ’आदिपुरुष’ को लेकर लोगों को इंतजार अब खत्म होने वाला है और उसका कारण है की फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल् में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह नजर आने वाले है। वैसे बजट के हिसाब से इस फिल्म पर 800 करोड़ रुपए दाव पर लगे है।

वैसे मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही 75 प्रतिशत कमाई कर ली है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति मां सीता, सनी सिंह लक्ष्मण, सैफ अली खान रावण और देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

वैसे खबरों की माने तो प्रभास की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ रुपये का प्री कलेक्शन कर लिया है। यानी अपने बजट का काफी कुछ प्रतिशत फिल्म ने पहले ही निकाल लिया है। खबरों की माने तो फिल्म के सैटेलाइट, म्यूजिक, डिजीटल और अन्य राइट्स करीब 247 करोड़ रुपये में बिके हैं। इसके अलावा साउथ में इसका मिनिमम गारंटी थिएटर रेवेन्यू 185 करोड़ रुपये आंका गया है।

pc- ichowk.in