कनाडा के प्रमुख शहरों में ले जाई जाएगी FIFA World Cup Trophy

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से पहले देश-व्यापी जश्नीय टूर की योजना का ऐलान कर दिया गया है, जिसके तहत प्रसिद्ध वर्ल्ड कप ट्रॉफी को भी कनाडा के कई शहरों में ले जाया जाएगा।

कनाडा के प्रमुख शहरों में ले जाई जाएगी FIFA World Cup Trophy

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से पहले देश-व्यापी जश्नीय टूर की योजना का ऐलान कर दिया गया है, जिसके तहत प्रसिद्ध वर्ल्ड कप ट्रॉफी को भी कनाडा के कई शहरों में ले जाया जाएगा। इस टूर का मकसद फुटबॉल प्रेमियों में जोश पैदा करना और लोगों को वर्ल्ड कप से  जोड़ना है। टूर के दौरान विभिन्न शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां करवाई जाएंगी।

 ट्रॉफी टूर के दौरान लोगों को विश्व कप की ट्रॉफी को नजदीक से देखने और तस्वीरें खिंचवाने का भी मौका मिलेगा, जिससे खेल के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

अधिकारियों के मुताबिक यह पहल कनाडा में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए माहौल तैयार करने के साथ-साथ देश भर में फुटबॉल की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार साबित होगी।