FIFA World Cup: कनाडा ने रचा इतिहास, कतर को 6-0 से दी शिकस्त, पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। जोनाथन डेविड की हैट्रिक के दम पर कनाडा ने आज फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में कतर पर बड़ी जीत दर्ज की है।

FIFA World Cup: कनाडा ने रचा इतिहास, कतर को 6-0 से दी शिकस्त, पहली बार हुआ ऐसा

खेल डेस्क। जोनाथन डेविड की हैट्रिक के दम पर कनाडा ने आज फीफा विश्‍व कप 2026 में ग्रुप-बी के मुकाबले में कतर पर बड़ी जीत दर्ज की है। कनाडा ने कतर को इस मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 6-0 से शिकस्त देकर ग्रुप की अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, टीम के प्रमुख खिलाड़ी इस्‍माइल कोने के चोटिल होने से जीत की खुशियां भी कम हुई।  इस्‍माइल कोने को  स्‍ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

ग्रुप-बी के इस मुकाबले में कनाडा के सामने कतर की टीम टिक नहीं सकी। कतर को दो खिलाड़‍ियों को रेड कार्ड मिलने से बड़ा झटका लगा, इससे उसे 9 खिलाड़‍ियों के साथ मैदान संभालना पड़ा। कनाडा ने इस मौके का फायदा उठाकर आधा दर्जन गोलों से कतर को रौंदकर इतिहास रच दिया। ये कनाडा ने फीफा वर्ल्‍ड कप इतिहास की पहली जीत दर्ज की।

कनाडा की ओर इन दिग्गजों ने किए गोल

मैच में कनाडा की ओर से पहला गोल काइल लैरिन ने 16वें मिनट में किया। इसके बाद जोनाथन डेविड ने 29वें और 48वें मिनट में गोल दागकर कनाडा की बढ़त को 3-0 किया। डेविड ने स्‍टोपेज टाइम में दूसरे मिनट (92वें मिनट) में गोल कर हैट्रिक पूरी की। नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में और मोहम्‍मद मनाई ने 75वें मिनट में आत्‍मघाती गोल कर कनाड़ा को बड़ी जीत दिला दी।

इस्‍माइल कोने हुए चोटिल

कनाडा के लिए इस्‍माइल कोने का चोटिल होना बड़ा झटका है। उन्हें कतर के मिडफील्‍डर ने पीछे से आकर कोने को चोट पहुंचाई थी। इस चोट के कारण कोने का ये मौजूदा विश्‍व कप में कनाडा के लिए आखिरी मैच साबित हो सकता है।

PC: bhaskarhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें