खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। डेब्यू कर रही केप वर्डे ने 2010 की चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोककर सभी को चौंका दिया है। अटलांटा स्टेडियम में मंगलवार को ग्रुप-एच के पहले मैच में स्पेन केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर वोजिन्या और मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सकी।
उसने 27 शॉट लगाए, लेकिन एक को भी में नहीं बदल सकी। वोजिन्या ने 7 शानदार सेव कर स्पेन को गोल से वंचित कर दिया। वर्ल्ड कप इतिहास में स्पेन का सबसे निराशाजनक प्रदेश है। स्पेन टीम मैच की शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रही, लेकिन केप वर्डे मजबूत डिफेंस के सामने एक भी गोल नहीं कर सकी।
उसकी ओर से 39वें मिनट में फेरान टोरेस गोल करने के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन वह उसे अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा सके। ये शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। ग्रुप-एच सऊदी अरब और 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे के बीच खेला गया मैच भी 1-1 की ड्रॉ पर छूटा।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें