FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैम्पियन, खिताब जीतने पर मिली इतनी मोटी राशि, जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल डेस्क। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है।

FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैम्पियन, खिताब जीतने पर मिली इतनी मोटी राशि, जानकर उड़ जाएंगे होश

खेल डेस्क। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। स्पेन दूसरी बार विश्व चैम्पियन बना है। रोड्री की अगुवाई वाली स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।

मुकाबला एस्ट्रा टाइम में पहुंचने के बाद फेरान टोरेस ने स्पेन की ओर से विजयी गोल किया। विश्व चैम्पियन बनने के साथ स्पेन पर पैसों की बारिश हुई है। खबरों क अनुसार, फीफा ने विश्व विजेता बनने पर स्पेन को 50 मिलियन डॉलर (करीब 481 करोड़ रुपए) की इनामी राशि दी है। ये फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी चैम्पियन टीम को मिली सबसे बड़ी इनामी राशि है। पिछली बार की विश्व विजेता अर्जेंटीना को खिताब जीतने पर 42 मिलियन डॉलर मिले थे। यानी इस बार विजेता की इनामी राशि में 8 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

फाइनल में हार झेलने वाले अर्जेंटीना पर भी पैसों की बारिश हुई है। उप विजेता अर्जेंटीना को 33 मिलियन डॉलर (करीब 318 करोड़ रुपए) दिए गए, जो पिछले विश्व कप से 3 मिलियन डॉलर अधिक हैं।

इंग्लैंड को मिली इतनी राशि
 तीसरे स्थान पर रहा इंग्लैंड को 29 मिलियन डॉलर (लगभग 279 करोड़ रुपए) की राशि पाने में सफल रह। वहीं चौथे स्थान पर रहने वाले फ्रांस को 27 मिलियन डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपए) मिले। क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली प्रत्येक टीम को 19 मिलियन डॉलर (करीब 183 करोड़ रुपए) की मोटी रहम मिली है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें