Farah Khan: कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, होली के त्योहार को लेकर की थी टिप्पणी

Farah Khan: कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, होली के त्योहार को लेकर की थी टिप्पणी

Farah Khan: कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, होली के त्योहार को लेकर की थी टिप्पणी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान एक बड़े विवाद में फंस चुकी है। हाल ही में उनके ऊपर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई में शिकायद दर्ज करवाई गई है। दरअसल, फराह पर हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली पर कुछ विवादित कमेंट करने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो ये शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिये दर्ज कराई है। फराह खान पर आरोप है कि उन्होंने होली को लेकर एक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 21 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई। ये पूरा विवाद टेलीविजन शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड के दौरान शुरू हुआ। 

pc- statemirror.com