विस्फोटक ओपनर Prithvi Shaw को टीम में मिली जगह

खेल डेस्क। भारतीय टीम से लगातार बाहर चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान बना गया है।

विस्फोटक ओपनर Prithvi Shaw को टीम में मिली जगह

खेल डेस्क। भारतीय टीम से लगातार बाहर चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान बना गया है। वहीं लंबे समय से सुर्खियों से दूर रहे विस्फोटक ओपनर पृथ्वी शॉ भी इस टीम में जगह बनाने में सफ रहे हैं। दोनों क्रिकेटरों के पास इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका होगा।

दलीप ट्रॉफी का आगाज 23 अगस्त से होने वाला है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली वेस्ट जोन की टीम का क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन से मुकाबला होगा। इस टीम में शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

2025-26 सीजन से पहले महाराष्ट्र की ओर से खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सात मैचों की 11 पारियों में 537 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाया था। आईपीएल 2026 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जगह मिली थी। हालांकि इस संस्करण में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका  नहीं मिला। सरफराज खान भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे। उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था।

वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से शुरू होगा
आपको बात दें कि दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 23 से 26 अगस्त तक बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट पर भारतीय चयनकर्ताओं की भी नजर रहेगी।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें