Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव बुधवार को संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और  झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पूरा हो चुका है।

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव बुधवार को संपन्न हो चुका है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों और  झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब लोगों को चुनाव परिणाम का इंतजार है, जो 23 नवंबर को आएंगे। मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं।

एग्जिट पोल्स के परिणाम सही साबित होते हैं, तो इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बन सकती है।  महाराष्ट्र में दस में छह एग्जिट पोल में एनडीए सरकार और झारखंड में सात में से तीन में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाया गया है। अब 23 नवम्बर को ही पता चलेगा कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं या नहीं। एग्जिट पोल के अनुसार, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस और उसके गठबंधन को झटका लग सकता है।  

महाराष्ट्र में मैट्रिज ने महायुति को 150-170 और महा विकास अघाड़ी को 110-130 सीटें, चाणक्य ने महायुति को 152-160 और एमवीए को 130-138, पोल डायरी ने महायुति को 137-157 और एमवीए को 126-146, पी-मार्क ने महायुति को 137-157 और एमवीए को 126-146, पीपुल्स पल्स ने महायुति को 182 और एमवीए को 97, लोकशाही मराठी-रुद्र ने महायुति को 128-142 और एमवीए को 125-140  और भास्कर रिपोर्टर्स ने एमवीए को 135-150 सीटें और महायुति को 125-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।  वहीं झारखंड में मैट्रिज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने की संभावना जताई है। 

ये कहता है पोल ऑफ पोल्स 
पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 139 से 156, कांग्रेस गठबंधन को प्लस को 119 से 136 और झारखंड में बीजेपी गठबंधन को को 38 से 43 और  कांग्रेस गठबंधन को 34 से 41 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। 

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें