ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, रात 10 बजे से शुरू होगा मुकाबला, वैभव के डेब्यू के बन रहे...

इंटरनेट डेस्क। आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज गवाने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला रात 10 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा। 

भारतीय समय के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 रात में 10 बजे से शुरू होगा। टी20 मुकाबला 3 से 4 घंटे तक चलता है। लिहाजा 10 बजे शुरू होने वाला मैच रात में 1 से 2 बजे के बीच समाप्त होगा। हालांकि दूसरा टी20 भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। 

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद 
मैच के जरिए वैभव सूर्यवंशी के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद होगी। इससे पहले आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज में भी वैभव टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका। अब इंग्लैंड दौरे पर वैभव के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू की उम्मीद की जा रही है।

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे

PC- cricinfo.com