दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं है। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, स्मॉग और जहरीली हवा के कारण झुर्रियां, डार्क सर्कल्स, रंजकता, और एक्जिमा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदूषण त्वचा की नमी छीन लेता है, रोमछिद्र बंद कर देता है और त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना देता है। यहां जानिए प्रदूषण से त्वचा बचाने के सरल और प्रभावी उपाय।
दिनभर में खूब पानी पिएं और एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त पेय जैसे आंवला या तुलसी का जूस लें। यह त्वचा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
स्मॉग और प्रदूषण से बचने के लिए बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह त्वचा को यूवी किरणों और प्रदूषण के कणों से बचाने में मदद करता है।
प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल करें। पपीते का फेस पैक त्वचा को साफ करता है और काले धब्बों को हटाता है। चॉकलेट फेस पैक त्वचा को डीटॉक्स करता है।
रोजाना चेहरा साफ करें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। नॉन-एक्सफोलिएटिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
स्मॉग और धूल-धुएं वाले क्षेत्रों में मास्क पहनें और घर लौटने पर त्वचा को अच्छे से साफ करें।
डिस्क्लेमर
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।