8.0 तीव्रता के Earthquake से अमेरिका मेें हिली धरती, दहशत में आए लोग

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अमेरिका में आज सुबह-सुबह बड़ा भूकंप आया है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर रिक्टर स्केल पर आए 8.0 तीव्रता के इस भूकंप ने पूरे महाद्वीप के लोगों की नींद उड़ा दी। इससे यहां लोगों में दहशत फैल गई।

8.0 तीव्रता के Earthquake से अमेरिका मेें हिली धरती, दहशत में आए लोग

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अमेरिका में आज सुबह-सुबह बड़ा भूकंप आया है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर रिक्टर स्केल पर आए 8.0 तीव्रता के इस भूकंप ने पूरे महाद्वीप के लोगों की नींद उड़ा दी। इससे यहां लोगों में दहशत फैल गई। खबरों के अनुसार, भूकंप का झटका ड्रेक पैसेज में महसूस किया गया, जो दक्षिण अमेरिका के सुदूर दक्षिणी छोर और अंटार्कटिका के बीच स्थित समुद्री क्षेत्र इलाका है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों में इस भूकंप की तीव्रता 8.2 तक बताई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। वैज्ञानिकों ने इतनी बड़ी तीव्रता के भूकंप के कारण समुद्र में सुनामी जैसी आपदाएं आने की आशंका जताई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई देशों में भूकंप के झटके महसूस हो चुक हैं।

PC:  abplive.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें