Earthquake: जापान और ताइवान को लगे भूकंप के 5.9 तीव्रता के झटके 

 इंटरनेट डेस्क। इन दिनों भूकंप दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। अफगानिस्तान के बाद कई देशों में ये झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Earthquake: जापान और ताइवान को लगे भूकंप के 5.9 तीव्रता के झटके 

 इंटरनेट डेस्क। इन दिनों भूकंप दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। अफगानिस्तान के बाद कई देशों में ये झटके महसूस किए जा चुके हैं। अब जापान और ताइवान को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा है। जापान के योनागुनी द्वीप के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। एजेंसी ने बताया कि  23.05 ग्रीनिच माध्य समय (जीएमटी) पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भूकंप का स्रोत 20 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है। अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने या क्षति होने की जानकारी सामने नहीं आई है। 

वहीं आज ताइवान के हुलिएन काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) से मिली जानकारी के कारण, आज  सुबह 07.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। सीईएनसी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

PC: webdunia