Dunki Vs Salaar : एडवांस बुकिंग में प्रभास से आगे निकले शाहरुख खान, कमा चुके है दोनों ही रिलीज से पहले करोड़ो रुपए....

साल का आखिरी महीना चल रहा है और इसके साथ ही दो नई फिल्में भी रिलीज को तैयार है। इनमें शाहरुख खान की डंकी और प्रभास स्टारर सालार शामिल हैं

Dunki Vs Salaar : एडवांस बुकिंग में प्रभास से आगे निकले शाहरुख खान, कमा चुके है दोनों ही रिलीज से पहले करोड़ो रुपए....

इंटरनेट डेस्क। साल का आखिरी महीना चल रहा है और इसके साथ ही दो नई फिल्में भी रिलीज को तैयार है। इनमें शाहरुख खान की डंकी और प्रभास स्टारर सालार शामिल हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। वहीं दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी चालू है।

ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ के बीच रिलीज से पहले ही कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का स्टेट्स बड़ा हैरान करने वाला है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो शाहरुख खान की फिल्म प्री टिकट सेल के मामले में प्रभास की फिल्म को पीछे छोड़ चुकी है।

खबरों की माने तो ‘डंकी’ ने पहले दिन के लिए अभी तक 2 लाख 57 हजार 930 टिकट सेल की है। इसी के साथ ‘डंकी’ की अभी तक प्री टिकट सेल में 7.54 करोड़ रुपयों की कमाई हो चुकी है। वहीं सालार अभी तक 2 लाख 50 हजार 134 टिकट सेल कर चुकी है। सालार ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 6.07 करोड़ की कमाई कर ली है।

pc- abp live